Chhath Puja 2022: रेलवे चला रहा है 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन, बिहार के इन शहरों तक यात्रा हुई आसान

Chhath Puja Special Train 2022: छठ पूजा के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। इसकी जानकारी खुद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से रेलवे से यह मांग की गई थी कि अतिरिक्त ट्रेनों को इंतजाम करना जरूरी है, ताकि छठ महापर्व के लिए राज्य से बाहर रहने वाले लोग अपने घर वापस आ सकें और त्योहार में शामिल हो सकें। छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है और 31 अक्टूबर तक चलेगा।

छठ पूजा के लिए 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा के लिए 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि शुक्रवार से शुरू हो रही छठ पूजा के लिए 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। रेल मंत्री ने कहा है, 'छठ पूजा के लिए हमने 250 से ज्यादा ट्रेनें शुरू की हैं। इसके लिए करीब 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध करवाए गए हैं और लोगों के लिए जो भी जरूरत होगी वह हम करेंगे।' गौरतलब है कि रेलवे इस त्योहारी मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही छठ पूजा तक 211 स्पेशल (जोड़ी) ट्रेनों के 2,561 फेरे लगा रहा है। वैष्णव ने कहा है, 'मैं सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।'

इन शहरों के लिए छठ पूजा में यात्रा हुई आसान

इन शहरों के लिए छठ पूजा में यात्रा हुई आसान

भारतीय रेलवे ने चार दिवसीय छठ पूजा के लिए जो स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है, उनमें से कुछ खास रेलवे स्टेशनों के नाम इस प्रकार से हैं:- दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, और कटिहार के अलावा आजमगढ़, फिरोजपुर और अमृतसर। इससे पहले इसी महीने भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि त्योहारी मौसम में यात्रियों की सुविधा और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 32 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

बिहार सरकार ने भी रेलवे से की थी मांग

बिहार सरकार ने भी रेलवे से की थी मांग

इससे पहले बिहार सरकार ने भी रेल मंत्रालय से विशेष अपील की थी कि छठ महापर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेन उपलब्ध करवाने का इंतजाम करे। बिहार के मुख्य सचिव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात की थी और छठ महापर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की थी। बिहार सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में मुख्य सचिव ने कहा, 'छठ महापर्व बिहार को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। बड़ी संख्या में बिहारी बिहार से बाहर रहते हैं, जो महापर्व में शामिल होने के लिए अपने प्रदेश लौटते हैं।'

त्योहारी मौसम में कुल 36,59,000 एक्स्ट्रा बर्थ का इंतजाम-रेल मंत्री

त्योहारी मौसम में कुल 36,59,000 एक्स्ट्रा बर्थ का इंतजाम-रेल मंत्री

बुधवार को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के मद्देनजर उनके मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों के क्या इंतजाम किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, 'छठ, दिवाली और (दुर्गा)पूजा के दौरान अतिरिक्त 2,614 फेरे चलाकर त्योहार की मांग के मद्देनजर कुल 36,59,000 एक्स्ट्रा बर्थ उपलब्ध कराई गईं हैं।' इसके अलावा रेलवे ने बड़े और टर्मिनल स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के काफी व्यवस्थाएं की हैं।

28 अक्टूबर से शुरू हो रही छठ पूजा

28 अक्टूबर से शुरू हो रही छठ पूजा

बता दें कि चार दिनों की छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार यानि 28 अक्टूबर से हो रही है। इस साल यह त्योहार 28 से 31 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ इस अप्रतिम आस्था और पवित्रता वाले पर्व का श्रीगणेश होगा। दूसरे दिन यानि 29 अक्टूबर को शाम के समय खरना के साथ 36 घंटे से अधिक के निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। तीसरे दिन यानि 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य देवता को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 31 अक्टूबर यानि सोमवार को उगते सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+