बाबा निराला के आश्रम में होगी रोहित शर्मा की एंट्री? लॉर्ड बॉबी से मिले हिटमैन, तस्वीर ने मचाई धूम
Bobby Deol selfie with Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान इन दिनों लंदन में समय बिता रहे हैं। टी-20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद क्या अब रोहित शर्मा बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि रोहित शर्मा के फैंस कह रहे हैं। दरअसल, रोहित शर्मा की एक तस्वीर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के साथ वायरल हो रही है। जिसके बाद फैंस इस पर कमेंट्स कर रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा आश्रम में नजर आएंगे?
बॉबी देओल से मिले रोहित शर्मा (Bobby Deol selfie with Rohit Sharma)
सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा जल्द ही बाबा निराला के 'आश्रम' में नजर आने वाले हैं? यह तस्वीर किसी आम मुलाकात की नहीं लग रही। दोनों की बॉन्डिंग और चेहरे की मुस्कान ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फोटो में रोहित शर्मा कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं, जबकि बॉबी देओल अपने फेमस किरदार 'बाबा निराला' जैसे ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।

क्या 'आश्रम' में होगी रोहित की एंट्री?
जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी। एक यूज़र ने लिखा कि क्या हिटमैन बनेगा बाबा का नया भक्त? वहीं किसी ने कहा कि आश्रम सीजन 5 में धमाकेदार एंट्री की तैयारी है। बॉबी देओल का किरदार 'बाबा निराला' उनकी वेब सीरीज़ 'आश्रम' में काफी फेमस हुआ है। इस सीरीज़ में उनका रहस्यमयी और दबंग अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आता है।
फैंस के बीच अटकलें हुई तेज
अब जब हिटमैन रोहित शर्मा उनके साथ दिखे तो ऐसे में इन अटकलों का लगना स्वाभाविक है कि क्या दोनों किसी खास प्रोजेक्ट में साथ आ सकते हैं? हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों की यह मुलाकात किसी फिल्मी शूट का हिस्सा थी या सिर्फ एक फ्रेंडली गेट-टुगेदर। लेकिन इतना तय है कि रोहित और बॉबी की ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है और चर्चा का विषय बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications