घर से ऑफिस के लिए निकली थी ये मॉडल, रास्ते से ही हुई गायब

गानम नायर शुक्रवार को घर से ऑफिस के लिए निकली थीं, लेकिन वह अपने ऑफिस नहीं पहुंचीं। उसी समय से वह लापता हैं और साथ ही उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

चेन्नई। शुक्रवार से ही तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की रहने वाली एक मॉडल गानम नायर लापता हैं। अभी तक पुलिस को भी उनके लापता होने का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ऑनलाइन चल रहा अभियान

ऑनलाइन चल रहा अभियान

गानम नायर उर्फ जिक्की पाधू को ढूंढ़ने के लिए जहां एक ओर उनके परिजन और पुलिस जगह-जगह तलाश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गानम को ढूंढ़ने के लिए एक ऑनलाइन अभियान भी चल पड़ा है। लोग उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और दोस्तों के साथ उसे शेयर करने की अपील भी कर रह हैं, ताकि जल्द से जल्द गानम का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन फिल्में में करती हैं काम

विज्ञापन फिल्में में करती हैं काम

28 वर्षीय मॉडल गानम नायर विज्ञापन फिल्में बनाती हैं और साथ ही एक सैलून में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में नौकरी भी करती हैं। गानम के पिता दिल्ली में रहते हैं, जबकि कुछ साल पहले ही उनकी मां का निधन हो चुका है। मौजूदा समय में गानम अपने रिश्तेदारों के साथ चेन्नई में ही रहती हैं।

कैसे हुईं लापता?

कैसे हुईं लापता?

गानम नायर शुक्रवार को घर से ऑफिस के लिए निकली थीं, लेकिन वह अपने ऑफिस नहीं पहुंचीं। उसी समय से वह लापता हैं और साथ ही उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिजनों ने स्थानीय अखबारों में उनके लापता होने का विज्ञापन प्रकाशित करवाया है। गानम की तलाश कर रहे एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक परिजनों के साथ शादी को लेकर भी गानम के कुछ मसले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+