रिश्तेदार को रोकने के लिए युवक ने फ्लाइट में बम होने की फैलाई झूठी खबर, 170 यात्री हुए परेशान
चेन्नई, अगस्त 27। चेन्नई से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-65 में शनिवार को बम होने की एक कॉल मिलने के बाद तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट को खाली कराया गया और पूरे विमान की जांच की गई। करीब 5 घंटे तक चली जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस नतीजे पर पहुंची की फ्लाइट में बम होने की खबर झूठी तो थी ही साथ ही फर्जी भी थी।

6 घंटे की देरी से उड़ी फ्लाइट
इस फर्जी कॉल के कारण इंडिगो की यह फ्लाइट 6 घंटे की देरी से उड़ी। आपको बता दें कि फ्लाइट में बम होने की कॉल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत बॉम्ब स्क्वॉड को खबर की थी, जिसके बाद 5-6 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आपको बता दें कि यह फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें 6 घंटे की देरी हुई।
ट्रैवल एजेंट ने मजे में कर दी थी कॉल
आपको बता दें कि जिस फ्लाइट में बम होने की खबर सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी, उसमें 170 यात्री सवार थे। सूचना के बाद सभी को यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया। वहीं 5-6 घंटे की जांच के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार हुए शख्स की पहचान 43 साल के रंजीत के रूप में हुई है, जो कि एक ट्रैवल एजेंट है। बताया जा रहा है कि रंजीत ने अपने किसी जानकार को परेशान करने के लिए और उसे दुबई जाने से रोकने के लिए ऐसा किया था।












Click it and Unblock the Notifications