आरके नगर उपचुनाव: अभिनेता विशाल और जयललिता की भतीजी दीपा का नामांकन रद्द, हंगामा

चेन्नई। चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को तमिल अभिनता विशाल और जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार का नामांकन रद्द हो गया। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल करने आए विशाल पर्चा रद्द होने के बाद धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने इसे एक साजिश कहते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं दीपा जयकुमार का नामांकन भी रद्द कर दिया गया। दीपा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनका नामांकन क्यों केंसिल किया गया। दीपा ने कहा कि उन्होंने वही कॉलम खाली छोड़ा था जो वैकल्पिक था, ये उनके नामांकन रद्द करने का कोई कारण नहीं है। ऐसे में वो नहीं समझ पा रहीं कि क्यों उनका नामांकन रद्द किया गया।

aiadmk, chennai, tamilnadu, vishal, jayalalitha, rk nagar bypoll, एआईएडीएमके, चेन्नई, आरके नगर उपचुनाव, तमिलनाडु

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने एआईएडीएमके दिनाकरन गुट के नेता टीटीवी दिनाकरन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आरके नगर उपचुनाव में हैट (टोपी) चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने इस मसले पर चुनाव आयोग के पीठासीन अधिकारी से फैसला करने को कहा है। इस चुनाव में दिनाकरण एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। एआईएडीएमके के मुख्य गुट को दो पत्ती वाला चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद टीटीवी दिनाकरन ने ये याचिका दायर की थी। चुनाव आयोग के इस निर्णय के खिलाफ भी उन्होंने एक याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई 12 फरवरी को होनी है।

आर के नगर विधानसभा सीट पर 21 दिसंबर को उपचुनाव होगा। मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। विपक्षी द्रमुक के अलावा, सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक उम्मीदवार ई मधुसुधानन और पार्टी से बागी हुए टीटीवी दिनाकरण इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद आरके नगर की सीट खाली हुई थी जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है। जयललिता की दिसंबर 2016 में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+