बुलंद हौसले की जीत, 94 साल की मां और 71 साल की बेटी ने कोरोना को दी मात

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना की वैक्सीन आने तक ऐसे ही हालात रहेंगे। इस बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, जहां भारत का रिकवरी रेट 75 फीसदी से ज्यादा हो गया है। वहीं मृत्युदर गिरकर 1.83% हो गई है। इस बीच चेन्नई से भी एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां एक 94 साल की महिला मरीज कोरोना से ठीक हो गईं।

corona

दरअसल चेन्नई में 94 वर्ष की एक महिला कोरोना से संक्रमित हो गईं थी। इस दौरान उनकी बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस पर दोनों को एक ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बेटी की भी उम्र करीब 71 साल थी। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद बुजुर्ग मां-बेटी ने कोरोना से जंग जीत ली है। बुधवार को पूरी तरह से ठीक होने के बाद दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान डॉक्टर खुद उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। इससे पहले दिल्ली में 106 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी थी।

आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32.39 लाख हो गई है। इसमें से 24.68 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 59645 मरीजों की मौत हुई है। तमिलनाडु भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर 3,91,303 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 6721 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3,32,454 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब वहां पर एक्टिव केस की संख्या 52,128 ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+