शादी के पांच महीने बाद हुआ नेहा धूपिया का Baby shower, तस्वीरें वायरल

मुंबई। हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शूमार नेहा धूपिया बहुत जल्द मां बनने वाली हैं, नेहा और उनके पति अंगद बेदी अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में नेहा के लिए बेबी शावर पार्टी का आयोजन रखा गया, जहां अंगद बेदी पूरे टाईम अपनी बीवी का हाथ थामे और उनका पूरा ख्याल रखते नजर आए।

मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया का बेबी शावर

मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया का बेबी शावर

इस पार्टी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें नेहा सफेद रंग की फ्र‍िली फ्रॉक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि अंगद जींस और ब्लेजर में हैं। कहा जा रहा है कि इस पार्टी का पूरा इंतजाम नेहा की पसंद के आधार पर किया गया था। पार्टी में कपड़े, डेकोरेशन और खाना सब कुछ नेहा की पसंद का ही था।

ग्नेंसी की खबर को भी सीक्रेट बनाए रखा

ग्नेंसी की खबर को भी सीक्रेट बनाए रखा

गौरतलब है कि शादी के तुरंत बाद नेहा की मां बनने की खबर पर काफी कुछ कहा गया था. कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने अंगद बेदी से आनन-फानन में शादी की है।

'काम मिलना बंद हो जाता मुझे'

'काम मिलना बंद हो जाता मुझे'

जबकि नेहा ने कहा था कि उन्होंने अपनी गर्भवती होने की बात इसलिए छुपाई क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाए, नेहा ने कहा कि हमारे यहां माइंड सेट है लोगों का, वो गर्भवती स्त्रियों को, काम देना बंद कर देते हैं। नेहा ने कहा कि वो खुद को खुश देखना चाहती थी और घर पर बैठना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने ये बात छुपाकर रखी।

 10 मई 2018 को नेहा ने की थी अंगद से शादी

10 मई 2018 को नेहा ने की थी अंगद से शादी

आपको बता दें कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+