छत्तीसगढ़: सीटों को लेकर कांग्रेस में संग्राम, रायपुर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

Recommended Video

    Chattisgarh Congress में Ticket Distribution पर बवाल, Party Office में तोड़फोड़ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले जहां मध्य प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के बीच खुलकर विवाद सामने आया तो अब छत्तीसगढ़ में सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तोड़फोड़ के बाद अब रायपुर में भी तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। यहां रायपुर दक्षिण की सीट के लिए बीती रात को पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

    ruckus

    पार्टी के नेता आर तिवारी ने बताया कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की इस सीट के लिए भावना को जाहिर करता है, ये उनका अधिकार है कि वो जो कहना चाहते हैं कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाराज लोगों के साथ पीएल पुनिया ने बातचीत की है, जिसके बाद वह चले गए थे। जानकारी के अनुसार दक्षिण रायपुर सीट पर दावेदार पार्षद एजाज ढेबर के समर्थकों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। यह तोड़फोड़ उस वक्त की गई जब प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल वहां मौजूद थे।

    आपको बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने 18 सीटों पर उम्मीदवारों की 5वीं सूचि जारी कर दी थी। जिसमे रेणु जोगी का कोटा सीट से टिकट काट दिया गया था। वहीं बिलासपुर से शैलेश पांड्ये को कांग्रेस ने टिकट दिया है। जिसके बाद अटल श्रीवास्तव के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही नाराज अटल समर्थकों ने कांग्रेस भवन में ताला जल दिया और धरने पर भी बैठ गए। यही नहीं बिलासपुर सीट से संभावित उम्मीदवार माने जा रहे अटल श्रीवास्तव के समर्थकों ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, चंदन यादव और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

    इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: टिकट वितरण से नाराज कांग्रेसियों ने कार्यालय में की तोड़फोड़, नेताओं ने की गाली गलौज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+