शराब के ग्लास के साथ वायरल फोटो पर बोले भूपेश बघेल 'जो सच नहीं है, उसे सच बताने की कोशिश मत कीजिए'
रायपुर। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुआ है, असल में लक्ष्मण निषाद नाम के शख्स ने एक फोटो ट्वीट किया जिसमें बघेल कुछ लोगों के साथ बैठे हैं और सामने ही एक शराब से भरा गिलास रखा है। निषाद ने भूपेश को टैग करते हुए लिखा है कि 'छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल के टेबल में शराब की गिलास। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का ढकोसला करने वाले, खुद शराब के बिना नहीं रह सकते।

भूपेश बघेल ने कहा प्लीज हटा लीजिए
इस ट्वीट का भूपेश बघेल ने बड़ा दिलचस्प और सधा हुआ जवाब देते हुए इसे रिट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘लक्ष्मण जी, ये ट्वीट हटा दीजिए प्लीज़ यह आपत्तिजनक है और मेरी निजी छवि को नुक़सान पहुंचाने वाला है जो सच नहीं है, उसे सच बताने की कोशिश मत कीजिए।' बघेल के ट्वीट के बाद ये और अधिक वायरल हो गया है, हालांकि इसकी सच्चाई क्या है, ये सामने नहीं आई है। हालांकि फोटो में भूपेश बघेल ही हैं उनके साथ डोंगरगढ़ के विधायक भी नजर आ रहे हैं।

पोस्ट पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
बघेल ने जैसे ही इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए पोस्ट की। कांग्रेसियों ने इसे लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सुधांशू सिंह ने लिखा है कि भाजपा घटिया पार्टी ही नहीं उसमे घटिया लोग भी हैं, योगेश पानीग्राही ने लिखा कि शराब बेचने वालों से और क्या उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा समर्थकों ने भी ब्रांड वाले मुद्दे को उठाकर बघेल को जमकर चटकारे लिए।

दारू के ब्रांड का विधानसभा में मुद्दा उठा चुके हैं भूपेश
शराब को लेकर भूपेश का ये विवाद पहला नहीं है, इससे पहले भी भूपेश बघेल ने विधानसभा सत्र के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार केवल एक ही ब्रांड की शराब प्रदेश में बेच रही है। जिसके बाद भाजपा ने भूपेश से पूछा था कि वे कैसे जानते हैं कि शराब सिर्फ एक ही ब्रांड की मिल रही है। उस दौरान भूपेश का वो वीडियो जमकर वायरल हुआ था। साथ ही उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications