अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास के आरोपों की पीएम मोदी कराएं निष्पक्ष जांच: चरणजीत सिंह चन्नी

नई दिल्ली, 18 फरवरी। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे उसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह कुमार विश्वास के दावों की जांच कराएं। चन्नी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि प्रधानमंत्री कुमार विश्वास के केजरीवाल पर आरोपों की स्वतंत्र जांच कराएं। गौर करने वाली बात है कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य है, उन्होंने दावा किया है कि केजरीवाल ने उनसे 2017 में कहा था कि वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए अलगाववादियों का समर्थन लेने के लिए तैयार हैं। यही नहीं केजरीवाल ने यहां तक कहा था कि या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर अलग देश खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

Recommended Video

    Punjab Election: CM Channi का PM Modi को पत्र, कहा Kumar Vishwas के दावे की जांच हो | वनइंडिया हिंदी
    channi

    कुमार विश्वास ने कहा था कि एक दिन केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर अलग देश खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि गुरुवार को पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक पत्र जारी करके कहा था कि मीडिया हाउस, राजनीतिक दल और उनके प्रतिनिधि कुमार विश्वास के इंटरव्यू को दुर्भवानापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़ कर अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने और उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल ना करें। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने इस पत्र को वापस ले लिया था।

    कुमार विश्वास के बयान के बाद चन्नी ने इस पूरे मामले की प्रधानमंत्री मोदी से जांच के आदेश दिए जाने की अपील की और कहा कि पंजाब ने अलगाववाद की कीमत चुकाई है। बतौर पंजाब का मुख्यमंत्री मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वह एक निष्पक्ष जांच का आदेश दें। राजनीति से इतर प्रधानमंत्री पंजाब के हर व्यक्ति की चिंता का समाधान करें। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। सभी दल आम आदमी पार्टी की सरकार ना बने इसके लिए एकजुट हो गए हैं। इसी षड़यंत्र के तहत कांग्रेस, भाजपा, अकाली के नेता लगातार अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+