Changur Baba का सामने आया पनामा कनेक्शन, UP से मुंबई तक मनी लॉन्ड्रिंग का फैलाया था जाल
Changur Baba Panama Connection: अवैध धर्मांतरण का रैकेट चलाने के आरोपी छांगुर बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी (ED), फेमा और यूपी एसटीएफ की जांच में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के विदेशी फंडिंग से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्तियों के कारोबार का खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा और उसके करीबी रोहरा दंपती ने पनामा में कई शेल कंपनियां बनाईं और उसमें करोड़ों का अवैध निवेश किया था। ईडी ने बेनामी संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
ईडी से जुड़े सूत्रों ने इसका संकेत दिया है कि यह सब एक बड़ी वित्तीय साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। धार्मिक और सामाजिक कामों की आड़ में अवैध ढंग से कमाए गए पैसों को ठिकाने लगाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के हाथ पनामा में रजिस्टर्ड एक विदेशी कंपनी 'लोगोस् मरीन, एस.ए.' के दस्तावेज भी लगे हैं। 14 पन्नों की इस फाइल में एक जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) के दस्तावेज भी हैं। यह जीपीए एरियल रिकार्डो पाडिला गॉर्डन ने छांगुर बाबा के सहयोगी नवीन रोहरा को दी थी।

Changur Baba ने धर्मांतरण से कमाया पैसा किया पनामा में निवेश
प्रवर्तन निदेशालय और दूसरी जांच एजेंसियो को संदेह है कि अवैध धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग के जरिए कमाया गया पैसा 'लोगोस् मरीन, एस.ए.' में निवेश किया गया है। पनामा में इतनी बड़ी कंपनी खड़ी करना भी संदेह के दायरे हैं। पनामा को लंबे समय से वित्तीय गोपनीयता, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी करने वालों के लिए शरण स्थली माना जाता है। एजेंसियों को पुख्ता दस्तावेज मिले हैं जिससे साबित हो गया है कि नवीन रोहरा और उसकी पत्नी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।
यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप, मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम के जरिए चल रहा था रैकेट
कई प्रॉपर्टी डील भी एंजेसियों के निशाने पर
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों के पास कई ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो बड़े मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चलाने का संकेत दे रहे हैं। इस रैकेट में शेल कंपनियों, अवैध प्रॉपर्टी निवेश और विदेशी दान शामिल हैं। धार्मिक प्रचार और मानवीय कार्यों की आड़ में पैसों का इस्तेमाल विदेशी शेल कंपनियों समेत भारत के अलग-अलग शहरों में भी बेनामी संपत्ति बनाने के लिए किया गया है। रोहरा दंपती के मुंबई, पुणे समेत कई और शहरों में मंहगी संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। पनामा की कंपनी में निवेश तक जांच सीमित नहीं रहने वाली है। छांगुर बाबा और उसके रैकेट ने भारत से लेकर, यूएई, सऊदी समेत कई देशों में अपना जाल बिछा रखा था।
यह भी पढ़ें: UP News: घर वापसी के बाद शुरू हुई परेशानी, महिलाओं ने कहा- छांगुर बाबा के नेटवर्क से मिल रही धमकी












Click it and Unblock the Notifications