गोवा में आज या कल होगा नेतृत्व का परिवर्तन, मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य को देखते रखकर किया गया फैसला: श्रीपद नायक
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने वहां नेतृत्व में परिवर्तन का फैसला किया है। मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य के चलते कुछ समय से नेतृत्व में बदलाव की मांग चल रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इस पर कदम उठाने की तैयारी कर दी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष श्रीपद नायक ने इस बारे में कहा है कि गोवा में आज या कल में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बावजूद वह लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के भीतर ही पार्टी प्रशासन इसे लेकर फैसले का एलान करेगा।
आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वो दो बार अमेरिका जाकर इलाज करवा चुके हैं। उनका स्वास्थ्य बुरी तरह से गिर गया है। बावजूद इसके वो लगातार काम कर रहे हैं। घर पर ही कैबिनेट की बैठकें हो रही है। वहीं विपक्ष नेतृत्व बदलने की मांग कर रहा है।
Change (of leadership in Goa) will have to be done today or tomorrow. It is a requirement. You know the Chief Minister's health is not good. But he (Goa CM Manohar Parrikar) is still working in this condition: Shripad Naik, Union Minister of State for AYUSH. (09.11.18) pic.twitter.com/jsauFNwM9n
— ANI (@ANI) November 9, 2018












Click it and Unblock the Notifications