#Chandrayan2 Landing: जानिए कितने खर्च से बना चंद्रयान 2, हॉलीवुड फिल्म से आधा बजट

#Chandrayan2 Landing: जानिए कितने खर्च से बना चंद्रयान 2,हॉलीवुड फिल्म से आधा बजट

नई दिल्ली। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान 2 के चंद्रमा पर लैंडिंग के साथ ही भारत पहला देश होगा,जो चांद के दक्षिण पोल तक पहुंचेगा। इस लैंडिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष में इतिहास रच लेगा। इसरो का ये मिशन दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनियाभर की निगाहें आज इसरो के इस मिशन पर टिकी है।

Chandrayan 2: Know Wgat is the expense and Budget of Chandrayaan 2, Less than a Hollywood Movie

आपको बता दें कि इसरो का ये चंद्रयान बेहद कम बजट में तैयार स्पेस मिशन है। एक खबर में इस तथ्य को उल्लेखनीय बताया गया है कि भारत के इस मिशन पर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' की तुलना में आधे से भी कम खर्च हुआ है।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के इस मिशन में हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' की तुलना में 65.17 फीसदी कम रकम लगी है। चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 850 करोड़ रुपए है। रृकेट लॉन्चिंग पर 3.1 करोड़ डॉलर और 9.3 करोड़ डॉलर चंद्रयान उपग्रह की लागत रही। अब बात करें हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की तो इसकी कुल लागत 2440 करोड़ रुपए रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+