Chandrayaan 3 : 'आपका तो नाम ही सोमनाथ', जानिए 'रॉकेट मैन' S Somanath कैसे बने Moon Man?
ISRO chief S Somanath Profile : चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने के बाद पूरा हिंदुस्तान जश्न मना रहा है, भारत इसरो के वैज्ञानिकों के आगे नतमस्तक है, पूरा देश हर्ष से गौरवान्वित है क्योंकि इन्हीं वैज्ञानिकों की कोशिश और तपस्या से आज एक ख्वाब हकीकत में तब्दील हो गया है और हम चांद पर पहुंच गए हैं।

बुधवार को जैसे ही चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई वैसे ही इसरो चीफ एस सोमनाथ ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि 'India On the Moon', इसके बाद ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहे पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रिका से इसरो चीफ को फोन किया और उन्हे इतिहास रचने के लिए बधाई दी।
'आपका तो नाम ही सोमनाथ है, सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है'
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इसरो चीफ से कहा, 'आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है,आपके परिवार के सदस्य भी खुश होंगे, आपको और आपकी टीम को बधाई।'
रॉकेट मैन S Somanath अब बने Moon Man
मालूम हो कि इसरो चीफ को एस सोमनाथ को दुनिया चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिग के पहले 'रॉकेट मैन' के रूप में जानती थी लेकिन अब उन्हें पूरा भारत 'Moon Man' के रूप में याद रखेगा।
12 जनवरी 2022 को एस सोमनाथ बने थे इसरो चीफ
गौरतलब है कि साल 12 जनवरी 2022 को केंद्र सरकार ने एस सोमनाथ को इसरो के चेयरमैन पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें ये जगह के. सिवान के कार्यकाल पूरा होने के बाद मिली थी। एस सोमनाथ ने स्पेस रॉकेट जीएसएलवी एमके 3 की लॉन्चिंग में अहम रोल निभाया था इसलिए लोग उन्हें 'रॉकेट मैन' कहते हैं।
केरल में हुआ था एस सोमनाथ का जन्म
जुलाई 1963 में केरल के एक नायर परिवार में जन्मे एस सोमनाथ शुरू से ही काफी मेहनती और तेज दिमाग के मालिक रहे हैं। उनका पूरा नाम श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ है, इनकी स्कूली शिक्षा तो केरल में हुई लेकिन इन्होंने Mechanical Engineering में स्नातक Thangal Kunju Musaliar College of Engineering से किया।
डॉक्टरेट ऑफ साइंस से सम्मानित एस सोमनाथ
तो वहीं इन्होंने एरो स्पेस में मास्टर डिग्री Indian Institute of Science बेंगलुरु से की । वो launch vehicle design के विशेषज्ञ कहे जाते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में उनके अहम योगदान की वजह से उन्हें एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु द्वारा डॉक्टरेट ऑफ साइंस से सम्मानित भी किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications