चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडर और रोवर कितने दिनों तक रहेंगे चांद पर?

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडर और रोवर कितने दिनों तक रहेंगे चांद पर?

Chandrayaan-3 Lander Vikram and Rover Pragyan: भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 रवाना होने के 40 दिनों के बाद 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरेगा।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये सवाल पूछा है कि आखिर चंद्रयान-3 लैंडिंग के बाद कितने दिनों तक चांद पर रहेगा। तो बता दें कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान बुधवार (23 अगस्) को सॉफ्ट लैंडिंग के बाद वहा लगभग 14 तक रहेंगे।

Chandrayaan-3

इसरो के मुताबिक लैंडर मॉड्यूल, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान लगभग 14 दिनों तक (पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह का पता लगाएगा। चांद का एक लूनर डे यानी चांद पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है।

इन 14 दिनों में वैज्ञानिकों की कोशिश होगी कि वो रोवर के जरिए चांद से भारी संख्या में भेजे जा रहे डेटा को देखें। ये डेटा लैंडर से भेजा जा जाएगा।

वर्तमान में चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर एक आदर्श लैंडिंग साइट का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। ताकि चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग हो सके। फिलहाल लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के चारों ओर सभी आवश्यक परिक्रमा और डीबूस्टिंग प्रक्रियाओं को पूरा कर चुका है। अब वह लैंडिंग के लिए 'सही स्थान' की तलाश कर रहा है।

कल शाम 5:20 से देख पाएंगे लाइव वीडियो

इसरो ने सोमवार को कहा है कि लैंडिंग प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त की शाम लैंडिंग से पहले शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू की जाएगी। लाइवस्ट्रीमिंग आप इसरो के फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और उसके अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप डीडी न्यूज चैनल पर भी लाइव वीडियो देख सकते हैं।

चंद्रयान-3 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीसीसी) से रवाना हुआ था। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+