ISRO: किस स्थिति में 27 अगस्त तक के लिए स्थगित की जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग? इसरो ने दी जानकारी

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर इसरो के वैज्ञानिक ने बड़ी जानकारी दी है। दरअसल, इसरो के वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए कहा है कि अगर 23 अगस्त को लैंडिंग में किसी तरह की बाधा आती है तो फिर इस लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए स्थगित की जा सकती है।

इस मामले पर इसरो के निदेशक ने दी विस्तार से जानकारी
वहीं इसरो के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की सेहत और चंद्रमा की स्थितियों के आधार पर इस पर निर्णय लेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। यदि कोई कारक अनुकूल नहीं लगता है, तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतार देंगे। कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को उतारने में सक्षम होंगे।

Chandrayaan-3 landing Postponed

क्या होगी चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग की प्रक्रिया
इसरो के निदेशक एम देसाई ने कहा कि चंद्रयान-3 को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया शुरू करने से 2 घंटे पहले सभी निर्देश लैंडिंग मॉड्यूल को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें, चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को ही चंद्र सतह पर उतारने में कोई मुश्किल नजर नहीं आ रही है, इसलिए उसी तारीख पर यान को उतारने का पूरा प्रयास होगा। लेकिन अगर किसी तर 27 अगस्त को लैंडिंग के लिए भी सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। सभी प्रणालियां भी तैयार रखी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+