Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव वीडियो 23 अगस्त को कहां और कैसे देखें, जानिए हर डिटेल
Chandrayaan-3 Update News: भारत का चंद्रयान -3 अपने मिशन यानी सॉफ्ट लैंडिंग से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। चंद्रयान-3 अपनी रफ्तार से चांद की ओर आगे बढ़ रहा है। 20 अगस्त को चंद्रयान -3 चंद्रमा के बहुत करीब पहुंत गया था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया था कि विक्रम लैंडर उस कक्षा में पहुंच गया है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किलोमीटर है। इसके साथ ही भारत समेत दुनियाभर के लोगो की निगाहें चंद्रयान -3 पर टिकी हुई हैं। इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख, समय से लेकर इसका लाइव वीडियो, कहां और कैसे देखें, इसकी जानकारी दे दी है।

तो अगर आप भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखना चाहते हैं तो 23 अगस्त की तारीख याद कर लीजिए। इसी दिन विक्रम लैंडर चांद पर लैंड करेगा।
कब और कहां होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग?
विक्रम लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह को छूने के लिए तैयार है। इसरो के मुताबिक 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने पहले बताया था कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के बाद विक्रम लैंडर पृथ्वी के वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए चंद्रमा की परिक्रमा करता रहेगा।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग वीडियो कहां और कैसे देखें?
इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कैसे दुनिया भर के लोग चंद्रयान -3 को अपने चंद्र मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए देख सकते हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग वीडियो का लाइव प्रसारण इसरो की हर अधिकारी साइट पर की जाएगी। इसमें इसरो का वेबसाइट, इसरो का यूट्यूब, इसरो का फेसबुक और ट्विटर पेज शामिल है। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसरो के मुताबिक ये प्रसारण 23 अगस्त शाम 05.27 पर शुरू होगा।
ये रहें लिंक, जहां आप लाइव वीडियो देख सकते हैं
- ISRO की वेबसाइट- isro.gov.in
- ISRO का फेसबुक पेज - www.facebook.com/ISRO
- ISRO का ट्विटर - twitter.com/isro
- ISRO का यूट्यूब- https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss
चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा
14 जुलाई 2023 भारत का चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके कुछ हफ्ते बाद 5 अगस्त को लैंडर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications