Chandrayaan-3: जानिए लॉन्च के 10 दिन के बाद कहां पहुंचा चंद्रयान-3

Chandrayaan-3: इसरो ने मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के 10 दिन बाद आखिर यह मिशन कहां पहुंचा है इसको लेकर हर कोई उत्सुक है। 20 जुलाई को चंद्रयान-3 ने अपनी चौथी ऑर्बिट को पूरा कर लिया है। इसरो की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि स्पेसक्राफ्ट अब धरती से 71351 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ चंद्रमा की सतह पर रोबोटिक रोवर को चलाना है। यह मिशन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, अभी तकय ह तय योजना के तहत ही आगे बढ़ रहा है।

chandrayaan

इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 15 जुलाई को पहले ऑर्बिट में पहुंचा गया था। इसके बाद 16 जुलाई को दूसरे ऑर्बिट, 18 जुलाई को तीसरे ऑर्बिट और 20 जुलाई को चौथे ऑर्बिट में पहुंच गया था। हर मूवमेंट के साथ यह चंद्रयान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हैं। चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। 25 जुलाई को यह मिशन पांचवी कक्षा में पहुंचेगा। इसके बाद यह पृथ्वी के चक्कर लगाएगा और फिर चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। ऐसे में इसरो के सामने यहां तक पहुंचने से पहले कई चुनौतियां खड़ी हैं।

जब चंद्रयान-3 के सामने पहली चुनौती पृथ्वी के ऑर्बिट से निकलकर चंद्रमा तक पहुंचना है। फिलहाल अभी तक चंद्रयान-3 को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हो रही है। 30 जुलाई को यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद चांद पर लैंडिंग करेगा।

अगर इसरो इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। भारत से पहले अमेरिका, सोविय यूनियन और चीन ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। फिलहाल इसरो की निगाह चंद्रयान के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर टिकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+