चांद से चंद कदम की दूरी पर चंद्रयान-2, देखिए स्पेसक्राफ्ट के कैमरे से कैसी दिखती है धरती

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 मंगलवार सुबह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने के 29 दिन बाद चंद्रयान 2 को ये सफलता हासिल हुई है। 18 दिन बाद 7 सितंबर को रात 1.55 बजे चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतर जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबिक, चंद्रयान-2 पर लगे दो मोटरों को सक्रिय करने से यह स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की कक्षा में पहुंच पाया है। चंद्रयान-2 से ली गईं धरती की तस्वीरें भी इसरो ने साझा की हैं। 4 अगस्त को ये तस्वीरें शेयर की गई थीं। देखिए चंद्रयान 2 के कैमरे से धरती कैसी दिखती है।

 एलआई4 कैमरे से ली गईं तस्वीरें

एलआई4 कैमरे से ली गईं तस्वीरें

तस्वीरें चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई4 कैमरे से ली गई हैं। ये तस्वीरें चंद्रयान-2 से एक तरह से पृथ्वी के अलग-अलग रंगों को दिखाता है। इसरो ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई4 कैमरे से ली गई तस्वीरें ट्विटर के माध्यम से दुनियाभर के लोगों के साथ शेयर की हैं।

चंद्रयान- 2 से ली गईं तस्वीरें

इसरो ने अलग-अलग ऐंगल से ली गई तस्वीरों की एक सीरीज जारी की है, जो एलआई4 कैमरे से शनिवार को ली गई है। इसरो ने तस्वीरों के साथ एक टैग लाइन दिया है, 'चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से ली गई पृथ्वी की सुंदर तस्वीरों का पहला सेट। 3 अगस्त, 2019 को चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरा से पृथ्वी का नजारा।'

ऐसे उतरेगा चंद्रमा की सतह पर

ऐसे उतरेगा चंद्रमा की सतह पर

मंगलवार को इसरो चीफ सिवन ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर 2019 को लैंडर से उतरने से पहले धरती से दो कमांड दिए जाएंगे, ताकि लैंडर की गति और दिशा सुधारी जा सके और वह धीरे से सतह पर उतरे। ऑर्बिटर और लैंडर में फिट कैमरे लैंडिंग जोन का रियल टाइम असेस्मेंट उपलब्ध कराएंगे। लैंडर में नीचे लगा कैमरा सतह को छूने से पहले इसका आकलन करेगा और अगर किसी तरह की बाधा हुई तो उसका पता लगाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+