ISRO ने शेयर किया कार्टून, बताया इस संदेश के साथ अलग हुए थे ऑर्बिटर और लैंडर विक्रम
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 की अब से कुछ घंटे बाद चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होते ही भारत का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। लेकिन चंद्रयान-2 के सॉफ्ट लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक कार्टून पोस्ट किया है। जिसमें यान से अलग होने से पहले ऑर्बिटर, विक्रम को शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है।

इसमें ऑर्बिटर विक्रम का साथ छोड़ते हुए कहता है कि तुम्हारे साथ बहुत अच्छी यात्रा रही। आशा करता हूं कि आप जल्द ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जाएंगे। ट्वीट में कुल तीन कार्टून बने हैं। जिसमें अलग-अलग मैसेज लिखे गये हैं। एक मैसेज में ऑर्बिटर विक्रम से कह रहा है कि अब समय आ गया है कि हमारी साथ की यात्रा खत्म हो। मैं ऑर्बिट में रहकर तुमको देखता रहूंगा। जबकि आखिरी कार्टून में ऑर्बिटर विक्रम से कहते हुए नजर आ रहा है कि मुझे उम्मीद है कि तुम जल्द ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुपर पहुंच जाओगे।
बता दें कि चंद्रयान-2 के कई हिस्से हैं। जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर और फिर विक्रम। फिलहाल ऑर्बिटर अलग हो चुका है और लैंडर रोवर प्रज्ञान को लेकर आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच लैंडर की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। इसके बाद लैंडर विक्रम से रोवर निकलेगा। इसके बाद वो चंद्रमा पर जानकारी इकट्ठा करेगा और फिर इसरो को भेजेगा।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-2 मॉं के जैसे बेसब्री से कर रहीं चंद्रयान-2 की सफलता का इंतजार












Click it and Unblock the Notifications