अमित शाह से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के साथ आने की बढ़ी अटकलें

आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तेलगु देशम पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के साथ नजदीकियां बढ़ने लगी है। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे हैं, यहां वह गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

चंद्रबाबू नायडू की अमित शाह से मुलाकात के बाद कयास लग रहे हैं कि वह एक बार फिर से भाजपाा के साथ आ सकते हैं।इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

chandrababu naidu

गौर करने वाली बात है कि इसी साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीडीपी और भाजपा मिलकर आंध्र प्रदेश के साथ लोकसभा चुनाव में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

अमित शाह के साथ चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। ऐसे अगर चंद्रबाबू नायडू एनडीए में शामिल होते हैं तो ऐसा करने वाले वाले विपक्ष के वह दूसरे बड़े नेता होंगे। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा का हाथ थामा है।

सूत्रों की मानें तो टीडीपी के साथ गठबंधन करके आंध्र प्रदेश में भाजपा को वाईएसआर कांग्रेस के खिलाफ चुनाव में मजबूती मिल सकती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि भाजपा गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टीडीपी कितनी सीटों पर सहमत होती है।

2018 के चुनाव में टीडीपी एनडीए से अलग हो गई थी। जिसके बाद 2019 में टीडीपी को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा था। पार्टी को लोकसभा चुनाव में सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी। हाल ही में पीएम मोदी ने कहा थाकि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जबकि एनडीए के खाते में 400 सीटें आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+