Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश बंद का TDP ने आज किया आह्वान, पवन कल्याण की पार्टी का मिला सपोर्ट

Chandrababu Naidu Arrest Andhra Pradesh bandh today: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश बंद का आह्वान किया है। टीडीपी ने दावा किया है कि सोमवार 11 सितंबर को आंध्र प्रदेश बंद रहेगा।

पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) ने राज्य बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है। चंद्रबाबू नायडू को 09 सितंबर की सुबह 6 बजे कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। रविवार को चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Chandrababu Naidu Arrest Andhra Pradesh bandh today:

टीडीपी एपी अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता से आंदोलन में भाग लेने और आंध्र प्रदेश बंद को सफल बनाने का अनुरोध किया है। वहीं जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर आंध्र प्रदेश में "असामाजिक गतिविधियों" का सहारा लेने का आरोप लगाया।

पवन कल्याण आरोप लगाया कि राज्य में वाईएसआरसीपी सरकार विपक्षी दलों को "परेशान" कर रही है। कल्याण ने जेएसपी कार्यकर्ताओं से बंद में "शांतिपूर्वक" भाग लेने को कहा है।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू

विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने कथित करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार घोटाले में चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विजयवाड़ा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने नायडू को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

आंध्र प्रदेश सीआईडी प्रमुख एन संजय ने शनिवार को कहा कि उन्हें कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद राजमुंदरी सेंट्रल जेल ले जाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की रिमांड से पहले जेल में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+