वकील पति ने गुजारे भत्ते में दिए 25000 के सिक्के, कोर्ट रूम में रो पड़ी पत्नी

चंडीगढ़। मंगलवार को चंडीगढ़ के एडिशनल जिला जज की अदालत में उस वक्त एक महिला ने हंगामा किया, जब पति ने उसे गुजारा भत्ते के तौर पर 25,000 हजार रुपए की रकम सिक्कों में दी। महिला ने कोर्ट के सामने रोते हुए कहा कि उसे 25 हजार रुपए एक-एक और दो-दो के सिक्कों में दिए गए हैं, ऐसा कर पति उसको अपमानित कर रहा है। हंगामे के बाद जज ने 27 जुलाई की तारीख देकर कोर्ट को स्थगित कर दिया।

मंगलवार को थी केस की तारीख

मंगलवार को थी केस की तारीख

30 साल की महिला का उसके पति से तलाक का केस चल रहा है। पति हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में वकील हैं। दोनों का मुकदमा जिला और सेशन जज रजनीश शर्मा की अदालत में चल रहा है। मंगलवार को केस की सुनवाई चल रही थी। पति को हर माह पत्नी को 25000 रुपए का गुजारा भत्ता देना होता है।

कोर्ट में रो पड़ी महिला

कोर्ट में रो पड़ी महिला

मंगलवार को पति ने कोर्ट में ही पत्नी को गुजारा भत्ता दिया। पत्नी ने जब देखा कि ये रकम उसे एक और दो के सिक्कों में दी गई है तो वो कोर्ट रूम में ही रो पड़ी। पत्नी ने कोर्ट से कहा कि उसे दिए गए 25 हजार रुपए में सिर्फ चार नोट सौ-सौ के हैं। बाकी सब सिक्के हैं, महिला ने कहा कि ऐसा उसे नीचा दिखाने और अपमानित करने के लिए किया गया है।

2014 से चल रहा है केस

2014 से चल रहा है केस

पति पत्नी के बीच रिश्ते में खटास 2014 में आई थी। पति की ओर से तलाक का केस दर्ज कराया गया था। कोर्ट दो महीने के बाद पति को 25 हजार रुपए प्रतिमाह पत्नी को गुजाराभत्ता देने के आदेश दिए थे। पति ने कोर्ट का आदेश नहीं माना तो पत्नी हाईकोर्ट गई जिसके बाद पति ने गुजारा भत्ता देना शुरू किया लेकिन उसने इसके लिए सिक्के दिए। पत्नी ने इसे प्रताड़ित करने का एक और तरीका कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+