Weather: दिल्ली में बारिश की संभावना, तापमान में होगी वृद्धि, जानिए किस बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
Weather News: दिल्ली में फरवरी से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
जहां एक ओर मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं दूसरी ओर बारिश के आसार भी बने हैं। तेज हवाओं की वजह से दिल्ली में तापमान में थोड़ा स्थिरता आई थी, लेकिन अब हवाओं की रफ्तार धीमी होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।

इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है।
पिछले दो दिनों का मौसम
पिछले 24-48 घंटों में कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी गई। खासतौर पर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, कुछ क्षेत्रों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में भी मौसम की गतिविधियों का अपडेट जारी किया है।
- अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश।
- असम, मेघालय, सिक्किम, और दार्जिलिंग में हल्की बारिश।
- हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर की संभावना।
20 फरवरी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि 20 फरवरी को उत्तर भारत के विभिन्न मैदानी राज्यों और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications