'...शुरु करेंगे नया अध्याय, अच्छे दोस्त की तलाश', चंपई सोरेन ने खोल दिए पत्ते, JMM ने नाराजगी की भी बता दी वजह
झारखंड राजनीति के धुरंधर टाइगर यानी चंपई सोरेन की झारखंड मुक्तिमोर्चा से खुलकर नाराजगी सामने आने के बाद जेएएम नेताओं की तीखी टिप्पणियां सामने आईं। ऐसे में चंपई सोरेन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पूर्व सीएम चंपई ने बताया कि तीन जुलाई को ही उन्होंने नए अध्याय की शुरुआत करने की बात कही थी।
चंपई सोरेन ने झारखंड राज्य की गठन की मांग को लेकर संघर्ष के दिनों की याद करते हुए कहा कि राज्य में कई ऐसे उनके प्रशंसक और समर्थक हैं, जो उन्हें सक्रिय राजनीति में बने रहना देखना चाहते हैं।

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने तमाम अटकलों के इनकार किया और कहा कि उन्होंने फिलहाल किसी दल में शामिल होने का निर्णय लिया है। लेकिन अगर कोई अच्छा साथी मिलता है, तो मिलकर आगे बढ़ेंगे।
पूर्व सीएम चंपई ने कहा, "मैं निजी काम से दिल्ली गया था, उसी दौरान मैंने वो पोस्ट किया, पूरे देश ने मेरे विचार देखे और मैं उस पर कायम हूं...तीन विकल्प हैं, एक संन्यास ले लूं, दूसरा एक नई पार्टी बनाना है और तीसरा यह है कि अगर मुझे कोई अच्छा दोस्त मिल जाए, तो उसके साथ काम करूंगा। मैं अपने रुख पर कायम हूं...।"
झामुमो से नाराजगी के सवाल पर चंपई ने कहा कि इसकी घोषणा उन्होंने तीन जुलाई की कर दी थी। उन्होंने कहा, "मेरा नया अध्याय शुरू होगा... मैंने रिटायर होने के बारे में सोचा था लेकिन मुझे बहुत कुछ मिल रहा है मेरे समर्थकों की ओर से प्यार...मेरी (झामुमो के किसी भी व्यक्ति से) कोई बात नहीं हुई।"












Click it and Unblock the Notifications