Jharkhand: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में CM सोरेन, बीजेपी को बताया जमीनों का लुटेरा, बोले-मेरे पास सबके सबूत
Jharkhand News: झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सीएम की कुर्सी संभाल रहे हेमंत सोरेन भी एक्टिव मोड पर आ चुके हैं। तो बीजेपी भी लगातार सत्तारूढ़ सरकार पर हमलावर है।
एक तरफ हेमंत सोरेन योजनाओं के माध्यम से जनता को साधने की कोशिशों में जुटे हैं तो दूसरी तरफ आक्रामक होकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण विधानसभा सत्र के दौरान दिखा, जब सीएम सोरेन ने बीजेपी विधायकों को जमीन का लुटेरा बता दिया।

दरअसल, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि उनके (बीजेपी विधायकों) पास कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा, "इन लोगों ने एक अहम सत्र को हंगामे में बदल दिया है।"
'इन लोगों ने लूटपाट की है', सदन में बोले सीएम सोरेन
इतना ही नहीं विधायकों की नारेबाजी को नजरअंदाज करते हुए सोरेन ने कहा, "मेरे पास इन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं कि उन्होंने पांच साल में क्या किया? उन्होंने कितनी इमारतें बनाईं, उन्होंने कितनी चोरी की, हमारे पास सबकुछ है, इन लोगों ने लूटपाट की है। जमीन के लिए हत्याएं हुई हैं, ये लोग जमीन लुटेरे हैं और मुझे जमीन लूटने के आरोप में जेल भेज देते हैं।"
बीजेपी को घेरते हुए सीएम सोरेन ने आगे कहा, "5 साल में जितनी भी इमारतें बनीं, उसके लिए पैसा कहां से आया, इन लोगों ने सिर्फ सरकारी और गैर-खेती वाली जमीन पर इमारतें बनाई हैं। इन लोगों के पास न तो सदन के अंदर और न ही बाहर कोई जवाब है।"
चुनाव से पहले सीएम सोरेन का मास्टर स्ट्रोक
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन से आधी आबादी को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत राज्य की 50 लाख महिलाओं को सोरेन सरकार प्रति माह 1000 रुपए की सौगात देने जा रही है। इसके लिए 'झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना'लांचिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications