मोदी के गढ़ में 'आप' की घुसपैठ, क्या है चुनौतियां?

मोदी के गढ़ में सेंध लगाने पहुंची आम आदमी पार्टी ने शुरुआत अपनी झाड़ू यात्रा से की। पार्टी पहले ही ऐलान कर चुंकी है कि वो गुजरात की सभी 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। हलांकि ये बात तो साफ है कि मोदी के गढ़ में सेंध में लगाना अरविंद केजरीवाल के लिए चुनैतियों से भरा हुआ है। गुजरात में सेंध लगाना 'आप' के लिए मुश्किल चुनौती होगी। आप के सामने मोदी के गुजरात मॉर्डल का कोई तोड़ नहीं है।
ऐसे में उन्होंने छोटी-छोटी समस्याओं को उठाना ही सहीं समझा है। आम आदमी पार्टी ने यहां नगरनिगम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया और झाड़ू यात्रा निकाली। पार्टी के पास भाजपा सरकार को घेरने के लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। मोदी की शख्सियत के सामने आपका का कोई भी नेता खड़ा नहीं हो पा रहा है। पार्टी अगर छोटे-मोटे भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाती भी है तो मोदी के विकास के सामने वो फीका पड़ता नजर आ रहा है।
ऐसे में पार्टी ने बड़े मुद्दों को छोड़कर भ्रष्टाचार, कॉलेजों में दान, ऊँची फीस और महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दों पर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। आप' ऐसे मुद्दे उठा रही है जिससे आम आदमी सीधा प्रभावित होता है। हलांकि चुनौती यहां भी है। यहीं सब मुद्दे उठाकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव चुनाव और लोकसभा चुनावों में इसे भुनाने में नाकाम रही। ऐसे में आप इन मुद्दों से कितना फायदा उठा पाएंगी ये देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications