चक्का जाम: दिल्ली अलर्ट पर, पुलिस ने DMRC से कहा-शॉर्ट नोटिस पर 12 मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए रहें तैयार

चक्का जाम: दिल्ली हाई अलर्ट पर, पुलिस ने DMRC से कहा- शॉर्ट नोटिस पर इन 12 मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए रहें तैयार

Farmers Protest: Delhi Chakka Jam Today: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज शनिवार (6 फरवरी) को चक्‍का जाम करने का ऐलान किया है। किसान संगठन ने दावा किया है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश भर में चक्का जाम किया जाएगा। लेकिन गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन ट्रैक्‍टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसी वजह से दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में हजारों की संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को दिल्ली की सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने दिल्‍ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) को भी पत्र लिखकर कहा है कि जरूरत पड़ने पर आप 12 मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए तैयार रहें।

chakka jam

Recommended Video

    Farmers Protest : चक्का जाम से Delhi Police अलर्ट,बंद हो सकते हैं 12 मेट्रो स्टेशन | वनइंडिया हिंदी

    डीसीपी नई दिल्ली ने DMRC को पत्र लिखते हुए कहा, नई दिल्ली इलाके के 12 मेट्रो स्टेशन को अगर शनिवार को शॉर्ट नोटिस बंद करने को बोला जाए तो इसके लिए आप तैयार रहें। पत्र में डीसीपी ने कहा, किसानों के शनिवार 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम को लेकर कानून व्‍यवस्‍था की परिस्थितियों को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऐसा किया जा सकता है।

    जानें किन 12 मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है?

    ये 12 मेट्रो स्टेशन हैं, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जनपथ, मंडी हाउस, आरके आश्रम, सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, शिवाजी स्टेडियम (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन)

    इन 12 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सूची DMRC को दी गई है। जहां एंट्री गेट और एक्जिट गेट बंद करने सहित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ये सभी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली क्षेत्र में आते हैं।

    किसान नेता राकेश टिकैत ने चक्का जाम को लेकर क्या कहा?

    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, चक्का जान देश भर में 3 घंटों के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। राकेश टिकैत ने दावा किया है कि 6 फरवरी को सिर्फ 2 राज्यों यानी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्का जाम होगा। राकेश टिकैत ने कहा है कि हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि शनिवार को कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+