500/1000 रुपए के नोट अब नहीं बदले जा सकेंगे, पीएम अपने वायदे से ही पीछे हटे

केंद्र ने पुराने नोटों को बदलने पर लगाया प्रतिबंध, 500 और 1000 रुपए के नोट अब नहीं बदले जा सकते हैं, पीएम ने अपने ही वायदों को पूरा नहीं किया

नई दिल्ली। आज से आप 500 और 1000 रुपए के नोट बैंको से बदल नहीं सकते हैं। केंद्र सरकार ने आज यह घोषणा की है कि अब पुराने नोट को बैंक से नहीं बदला जा सकता है। लेकिन अगर आपको 8 नवंबर का पीएम मोदी का संदेश याद हो तो उन्होंने कहा था कि 10 से 24 नवंबर तक बैंकों से आप 4000 रुपए बदल सकते हैं और उसके बाद यह सीमा बढ़ा दी जाएगी।

narendra modi

बाजार में आए दो तरह के 500 के नोट, लोग हो रहे कन्फ्यूज

क्या कहा था 8 नवंबर को पीएम ने
लेकिन जिस तरह से 24 नवंबर को सरकार ने इस बात की घोषणा की कि पुराने नोटों को अब नहीं बदला जा सकता है। 8 नवंबर को पीएम ने कहा था कि परिस्थितियों को देखते हुए 15 दिन बाद आरबीआई एक बार फिर से जरूरत के अनुसार नई घोषणा करेगी।

11 नवंबर को आरबीआई ने पीएम मोदी के वायदे को ही दोहराया और लोगों को 50 दिनों तक नोटों के बदलने की बात कही। आरबीआई ने लोगों से अपील की थी कि आप धैर्य रखें आपके पास पर्याप्त समय है।

अब बैंक में नहीं बदलवा सकेंगे 500-1000 के पुराने नोट, जानें क्या है नए नियम?

क्यों बंद हुआ एक्सचेंज
8 नवंबर को केंद्र ने कई बार अपने फैसले को बदला है, पहले नोट बदलने की सीमा को 4000 से 4500 किया गया फिर उसे घटाकर 2000 कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि हर दिन 3667 करोड़ रुपए हर रोज बदलने की जगय यह सिर्फ 300 करोड़ ही रह गया।

वित्त मंत्रालय ने अपने फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि तमाम जगहों पर नोट बदलने वालों की संख्या में भारी कमी आई है। इसके साथ ही बैंकों की यह कोशिश है कि लोग अपने ही खातों में पैसा जमा करें। यही नहीं इस फैसले से लोग अपने खाते खोलने की ओर भी बढ़ेंगे जिनके खाते नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+