मोदी सरकार का तोहफा, 5 लाख तक इनकम टैक्स में छूट

narendra modi
नयी दिल्ली। महंगाई से जूझ रही जनता के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार अच्छे दिन लाने की कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश की पहल आय कर में छूट देकर की जा रही हैं। हलांकि अच्छी खबर ये भी है कि रसोई गैस की कीमत में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। गैस सिलिंडर पर मिल रही मौजूदा सब्सिडी जारी रहेगी। वहीं मोदी सरकार मिडिल क्लास को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक 5 लाख रुपए तक कमाने वालों को इनकम टैक्स से राहत मिल सकती है।

मोदी सरकार ने महंगाई से लड़ने का पूरा मन बना लिया है। कमरतोड़ महंगाई पर काबू पाने की कोशिश में सरकार ने आयकर में छूट देने की कोशिश शुरु कर दी हैं। सरकार ने ऐलान कर दिया है कि आपकी रसोई का बजट फिलहाल तो नहीं बढ़ेगा। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने साफ किया है कि रसोई गैस कीकीमत अभी नहीं बढ़ेगी।

वहीं महंगाई से परेशान मिडिल क्लास के लोगों को मोदी सरकार इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ा सकती है। इस बार बजट में सरकार 5 लाख रुपए तक कमाने वालों को इनकम टैक्स में राहत दे सकती है। यानि कि मोदी सरकार 5 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री करने की तैयारी में है। अगर ऐसा हुआ तो देश के एक बड़े वर्ग को इसका फायदा मिलेगा। अब तक नियमों के मुताबिक टैक्स की राहत सिर्फ 2 लाख रुपए तक कमाने वालों को ही मिलती है। यानि अभी 2 लाख रुपए सालाना कमाने वाले टैक्स स्लैब में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+