Heatwave Advisory: केंद्र सरकार ने 'लू' से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या करें और क्या ना करें?
नई दिल्ली, 02 मई। देश में गर्मी का रौद्र रूप जारी है। 'लू' के थपेड़ों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है, हालांकि आज से लेकर अगले तीन-चार दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा,कई राज्यों में तो आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन इसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा इसलिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 'लू' को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एडवाइजरी में राज्य सरकारों को लू के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की बात कही है।
'लू' के दौरान क्या करें और क्या ना करें
- बिना जरूरत धूप में घर से बाहर न जाएं।
- दोपहर के वक्त बाहर में ज्यादा मेहनत वाला काम न करें, जिससे की आपकी ऊर्जा का हनन ना हो।
- शराब, चाय, कॉफी का सेवन ना करें, उसकी जगह सत्तू, दही और छाछ का सेवन करें।
- बाहर जाते वक्त टाइट कपड़े ना पहनें बल्कि सूती- ढीले कपड़ों का प्रयोग करें।
- अगर घर से निकलना ही पड़े तो सिर हमेशा ढ़ंक कर निकलें।
- आंखों के लिए सनग्लासेज का प्रयोग करें।
- अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाए और ना ही बाहर से आकर तुरंत एसी और कूलर में बैठें।

- कम से कम दिन में आठ ग्लास पानी का सेवन करें।
- बाहर का खाना खाने से बचें, गर्म और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।
- अगर तबीयत खराब लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से मिले।
- अगर लू लग जाए और व्यक्ति को बुखार आए तो बिना डॉक्टर से पूछे कोई दवा ना खाएं।
- धूप से आकर तुरंत हाथ-मुंह न धोएं और ना ही पानी पीएं, बल्कि 5-10 मिनट का वेट कर लें।
- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

भयंकर गर्मी की चपेट में उत्तर भारत
आपको बता दें कि इस वक्त पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की चपेट में हैं। आसमान से गोले बरस रहे हैं और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 4 मई के बाद हालात बदलेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है, फिलहाल कई जगहों पर आज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications