केंद्र ने इथेनॉल पर जीएसटी रेट को 18 से घटाकर किया 5 प्रतिशत
नई दिल्ली, 16 दिसंबर: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) प्रोग्राम के तहत मिश्रण के लिए इथेनॉल पर जीएसटी दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने गुरुवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि इथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की दर को 5 प्रतिशत कर दिया है। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के तहत इथेनॉल को 18 प्रतिशत से घटकार 5 प्रतिशत किया गया है।

दरअसल, देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।इसके बाद अब इथेनॉल पर सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगी। याद रहे कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) प्रोग्राम के तहत पेट्रोल में इथेनॉल को मिक्स किया जाता है। साल 2018 में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से इथेनॉल की खरीद में भी इजाफा हुआ है।
गन्ने पर आधारित फीडस्टॉक्स जैसे सी एंड बी भारी गुड़ (molasses), गन्ने का रस, चीनी, चीनी सिरप से उत्पादित इथेनॉल का खरीद मूल्य सरकार द्वारा और खाद्यान्न आधारित फीडस्टॉक्स से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा वार्षिक आधार पर तय किया जाता है।
आयातित गैसोलीन पर निर्भरता को कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों में गुणवत्ता वाले भू-वैज्ञानिक डेटा और इसकी आसान पहुंच, नए खोज को पुरस्कृत करना, नए विकास क्षेत्रों से उत्पादन में तेजी लाने के लिए घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि के लिए कई नीतिगत पहल शामिल हैं, जिसमें मौजूदा उत्पादन क्षेत्रों से उत्पादन को अधिकतम करने पर ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications