गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से कोलकाता पुलिस चीफ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की सिफारिश की

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार से कोलकाता पुलिस चीफ राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनहीनता करने के लिये अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की सिफारिश की है। गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। गृह मंत्रालय देश में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का कैडर नियंत्रण प्राधिकार है।

Centre asks Bengal govt to initiate disciplinary proceedings against Kolkata Police chief rajeev kumar

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कहा कि उसे मिली सूचना के अनुसार कुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरना पर बैठे थे। यह पहली नजर में अखिल भारतीय सेवा नियमावली, 1968 और अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि रविवार को सीबीआई की एक टीम चिट फंड घोटाले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस चीफ राजीव कुमार के घर पर गई थी। लेकिन कोलकाता पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद मचे सियासी बवाल में राजीव कुमार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरने पर बैठे नजर आए थे। जिसके बाद सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में चली गई थी।

इस मामले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिस पर कोर्ट ने सीबीआई को पुलिस चीफ राजीव कुमार को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+