Central Pay Commission: बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को मिली मंजूरी
Central Pay Commission: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों की समीक्षा के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है।
यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 जनवरी, गुरुवार को दी। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है, लेकिन इसे कब से लागू किया जाएगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। साथ ही, आयोग के गठन के लिए जल्द ही एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी के अलावा BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन?
बजट 2025 से पहले आई खुशखबरी
8वें वेतन आयोग की घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब बजट 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इससे काफी फायदा होगा, क्योंकि आयोग वेतन और भत्तों की समीक्षा करेगा।
क्या होगा 8वें वेतन आयोग का काम?
8वें वेतन आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों की समीक्षा करना और उन्हें अद्यतन करना है। आयोग के गठन के बाद इसका विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। इस खबर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे उनकी आय में वृद्धि की संभावना है। सरकार जल्द ही इस पर और जानकारी देगी।
7वां वेतन आयोग
7वें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था और इसका कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा। 7वें वेतन आयोग के कार्यकाल की समाप्ति से पहले, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में मिला चीनी ड्रोन, पुलिस में शुरू की मामले की उच्च स्तरीय जांच












Click it and Unblock the Notifications