दलित लड़की से शादी करें राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री ने दी सलाह
रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव दौरे कर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिख रहा है। मेरी इच्छा है कि वो एक अच्छे नेता बनें।
नई दिल्ली। देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बीच एक केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की शादी का मुद्दा उठा दिया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई नेता अठावले ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना साकार करने के लिए राहुल गांधी को किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए। महाराष्ट्र के अकोला में रामदास अठावले ने कहा कि अब राहुल पप्पू भी नहीं रहे और न ही अप्पू हैं।

दलित लड़की से शादी करें राहुल
रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव दौरे कर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिख रहा है। मेरी इच्छा है कि वो एक अच्छे नेता बनें। रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी दलितों के घर भी खाना खाते है, उनको किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए। हमारे समाज मे उनके लायक पढ़ी लिखी और काबिल लड़कियां हैं, राहुल गांधी को सिर्फ हां करने की जरूरत होगी।

महात्मा गांधी का सपना पूरा करें
रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को जातीय व्यवस्था मिटाने के लिए इंटरकास्ट मैरेज करना चाहिए और किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए इससे महात्मा गांधी का भी सपना साकार होगा। रामदास अठावले ने बताया कि उन्होंने ब्राह्मण लड़की से शादी की है जबकि वो दलित हैं।

बॉक्सर ने भी पूछा था सवाल
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में बॉक्सर विजेन्दर सिंह ने भी राहुल से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था। विजेन्दर ने पूछा था कि आप शादी करके पीएम बनेंगे या पहले शादी करेंगे? इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा था कि ये सब किस्मत के हिसाब से होने वाली चीजे हैं।












Click it and Unblock the Notifications