1984 सिख दंगा पीड़ितों को 5 लाख मुआवजे की घोषणा
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव की सुगबुगाहट केंद्र सरकार के इस ऐलान से लग सकती है जिसमें सरकार ने 1984 के सिख दंगों के पीड़ितो को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। 1984 के सिख दंगो के कुल पीड़ितो की संख्या 3325 है।

मोदी सरकार की यह घोषणा इसलिए और महत्वपूर्ण हो जाती है जब दिल्ली में सरका बनाने को लेकर जद्दोजहद चल रही है। वहीं दिल्ली में जल्द चुनाव की भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में भाजपा के लिए यह घोषणा काफी मददगार साबित हो सकती है। वहीं अगर 1984 के सिख पीड़ितो की संख्या पर नजर डाले तो तकरीबन 2800 दंगा पीड़ित दिल्ली में है।
गौैरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने अभियान में कहा था कि सिख दंगा पीड़ितों को सरकार पूरी तरह मदद करेगी। ऐसे में मोदी सरकार की ओर हुए इस ऐलान के बाद सिख समुदाय में खुशी की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications