केंद्र का ओडिशा के विकास पर फोकस, 5 वर्षों में दिए गए लाखों करोड़ रुपए: बैजयंत पांडा

बीजेपी ने दावा किया है कि ओडिशा के विकास को लेकर केंद्र सरकार पहले से ही गंभीर रही है। पिछले पांच वर्षों में राज्य में केंद्र ने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा के एक समय ऐसा भी था जब केंद्र सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए जब पैसे मांगे गए तो कहा कि 'पैसे पेड़ में नहीं उगते'।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में ओडिशा को लाखों करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। पांडा ने कहा कि राज्य में पिछली यूपीए सरकार कहती थी 'पैसे पेड़ों पर नहीं उगते' हैं।

Baijayant Panda over development of Odisha

वहीं भाजपा के दिग्गज नेता राम मंदिर निर्माण का खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अयोध्या में भव्य राम मंदिर लोगों के 500 वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उस दिन देश के करोड़ों लोगों ने रामलला की घर वापसी का जश्न गहरी श्रद्धा के साथ मनाया। लोगों ने इसका स्वागत किया है। मंदिर नए भारत की पहचान है।"

इससे पहले पिछले हफ्ते संबलपुर दौरे के दौरान मां समलेई के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा, "मैं यहां मां समलेई के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। यह हमारी परंपरा है। मेरे नाना का पैतृक घर संबलपुर में है। मैं जब भी यहां आता हूं तो मां समेली के दर्शन जरूर करता हूं और खुश होता हूं। मैं यहां मिले स्नेह को नहीं भूल सकता।"

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान भारत ने पिछले दस वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। ओडिशा पहले रेलवे क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन मांगते समय निराश हो रहा था। लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा लाखों करोड़ रुपये आवंटित किये जा रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+