एमएसजी फिल्म को क्लीन चिट देने को दबाव के चलते सेंसर बोर्ड चीफ ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम सिंह की आने वाली फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड को सेंसर बोर्ड से पास कराने के लिए सरकारी दबाव के चलते सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसन ने इस्तीफा दे दिया है।

leela samson

एफसीएटी के एमएसजी को को रीलीज करने के लिए हरी झंडी दिये जाने के बाद लीली सैमसन ने कहा कि यह सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का मजाक है। मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है उन्होंने इसकी जानकारी बोर्ड को दे दी है।

हालांकि एफसीएटी की ओर अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि एमएसजी आज रीलीज हो रही है। वहीं इस्तीफा देने की मुख्य वजह बताने से सैमसन ने इनकार कर दिया। लेकिन सूत्रों की मानें तो बोर्ड के सदस्यों का भष्टाचार में लिप्त होना उनके इस्तीफे की वजह माना जा रहा है।

सीबीएफसी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाला एक सांविधिक संगठन है। यह सिनेमेटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत फिल्मों के प्रदर्शन को नियंत्रित करता है।

मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला वर्ष 2011 में इसकी अध्यक्ष नियुक्त की गई थीं। पद छोड़ने की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मंत्रालय द्वारा नियुक्त किए गए संगठन के सदस्यों एवं अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, उनका हस्तक्षेप और दबाव इसकी वजह है। इसके अलावा नौ माह से अधिक समय बीतने पर भी बोर्ड द्वारा बैठक न बुलाना भी वजह है, क्योंकि मंत्रालय के पास सदस्यों की बैठक के लिए 'कोई अनुदान' नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+