दिल्ली BJP मुख्यालय में बिहार विजय का जश्न, पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में चुनाव आसान नहीं था

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर कमल और तीर की जोड़ी ने सत्ता पर वियज हासिल की है। बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमति मिलने के बाद मंगलवार रात से ही बीजेपी और जेडीयू कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस बीच दिल्ली में भी बिहार विजय के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पहुंच चुके हैं। बिहार में एनडीए की बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। बता दें कि बिहार में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां और भाषण का ही नतीजा है जो एनडीए ने महागठबंधन को कांटे की टक्कर में पीछे छोड़ बहुमत हासिल किया।

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: PM Modi बोले- Corona काल में चुनाव कराकर दिखाई ताकत | वनइंडिया हिंदी
    Celebrating Bihar Vijay in Delhi BJP office, PM Modi will address workers

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है।' उन्होंने आगे कहा, 'कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है।'

    अपने संबोधिन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, '21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो।'

    बता दें कि मंगलवार रात बिहार चुनाव की मतगणना के बीच एनडीए को बहुमत मिलने के बाद ही बीजेपी खेमे में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी की इजहार किया। यह जश्न आज भी जारी है, बुधवार को बीजेपी मुख्यालय पर बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ताओं एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया। इस बीच एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2020: उन सीटों पर NDA रही आगे जहां जीतने पर बनती है सरकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+