Delhi Chunav 2025 Date: क्या EVM हैक होती है? CEC राजीव कुमार ने जो बताया, वो खोल देगा दिमाग
CEC on EVM: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की तारीखों की घोषणा के दौरान EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को लेकर उठ रही चिंताओं पर स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ के दावों को खारिज करते हुए भरोसा दिलाया कि EVM पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़ से मुक्त है। इसे हैक नही किया जा सकता।
राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों द्वारा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया बहुत सख्त है। उन्होंने बताया, "हर गांव और मतदान केंद्र पर ड्राफ्ट रोल की एक प्रति लगाई जाती है। किसी भी नाम को बिना व्यक्तिगत सुनवाई के नहीं हटाया जा सकता। यदि दो प्रतिशत से ज्यादा नाम हटाए जाते हैं, तो अधिकारियों को खुद जांच करनी होती है।"

EVM की सुरक्षा प्रक्रिया
मुख्य चुनाव आयुक्त ने EVM की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले सभी EVM में नई बैटरियां लगाई जाती हैं और उन्हें एजेंटों के सामने सील किया जाता है। मतदान के दिन मॉक पोल किया जाता है ताकि वोटिंग प्रक्रिया की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। पोलिंग एजेंट वोटों की रिकॉर्डिंग और मशीन की स्थिति पर नजर रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025 Dates: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानिए 70 सीटों पर कब होगी वोटिंग

गिनती के दिन, EVM को मतगणना केंद्रों पर लाया जाता है और सील की जांच की जाती है। इसके अलावा, यादृच्छिक रूप से चुनी गई पांच VVPAT मशीनों के वोट भी गिने जाते हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
EVM की सुरक्षा पर न्यायालय की मुहर
राजीव कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 42 बार ईवीएम की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर मुहर लगाई है। अदालत ने साफ कहा है कि EVM में छेड़छाड़ नहीं हो सकती और इसे लेकर किए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
पेपर बैलेट को बताया पिछड़ा कदम
पेपर बैलेट प्रणाली पर बात करते हुए कुमार ने इसे पुराने समय का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि पेपर बैलेट का उपयोग करना एक प्रतिगामी कदम होगा और इससे मतदाता प्रक्रिया में अनावश्यक संदेह पैदा हो सकता है।
चुनाव आयोग ने EVM के जरिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इसे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की एक बड़ी उपलब्धि बताया। राजीव कुमार ने कहा कि EVM ने भारत में चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025 Dates: चुनाव आयुक्त ने बताया कब होगा दिल्ली चुनाव, जानें EC प्रेस वार्ता की बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications