VIDEO: एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, नौशेरा-अखनूर और कृष्णा घाटी में किया युद्धविराम का उल्लंघन

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए मंगलवार तड़के सुबह पीओके में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। यही वजह है कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग सेक्टर में एक के बाद एक कई बार युद्धविराम का उल्लंघन किया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा अखनूर सेक्टर और कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह में LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया, वहीं शाम के समय फिर से पाकिस्तानी सेना ने नापाक हरकत को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने नौसेरा और अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं शाम करीब 5.30 बजे एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया। हालांकि पाकिस्तानी सेना की इस कार्रवाई का भारतीय सेना भी करारा जवाब दे रही है।

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की कायराना हरकत

बता दें कि भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट, चाकोटी और मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक आईएएफ के जेट्स करीब 21 मिनट तक पीओके में थे और जहां उन्‍होंने अलग-अलग समय पर आतंकी ठिकानों पर बम गिराए। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई के अलावा करीबी रिश्तेदार मौलाना यूसुफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है।

IAF के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में किया एयर स्ट्राइक

IAF के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में किया एयर स्ट्राइक

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जेट्स ने मुजफ्फराबाद से 24 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्‍ट में स्थित बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमला किया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्‍मद, लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ट्र‍ेनिंग सेंटर्स पर बम गिराए गए। कहा ये भी जा रहा है कि ये जैश-ए-मोहम्मद के लॉन्‍चपैड्स थे न कि ट्रेनिंग कैंप्‍स। इसी बीच जेट्स का दूसरा ग्रुप 3:48 मिनट से 3:55 बजे तक मुजफ्फराबाद में हमले कर रहा था। इसके साथ ही 3:58 मिनट से 4:04 बजे तक चाकोटी में हमले किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+