माता-पिता दोनों को पलभर में खोया: CDS बिपिन रावत के परिवार में बचीं सिर्फ दो बेटियां, कोई बेटा नहीं
नई दिल्ली। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है। दोनों की मौत देश के लिए तो बड़े दुख का विषय है ही, लेकिन इस हादसे ने उनकी बेटियों को भी अनाथ बना डाला है। जनरल रावत के कोई बेटा नहीं था। उनके परिवार में अब सिर्फ दो बेटियां ही बची हैं।

Recommended Video
जनरल रावत के परिवार में बचीं सिर्फ 2 बेटियां
जनरल बिपिन रावत बड़ी बेटी का नाम कीर्तिका है। वो शादीशुदा हैं। पति के साथ मुंबई में रहती हैं। वहीं, छोटी बेटी का नाम तारिणी है। तारिणी दिल्ली हाईकोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं। बुधवार के दिन, उनकी मां मधुलिका रावत एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पति जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के वेलिंगटन जा रही थीं।

चूंकि, मधुलिका रावत आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और इसी नाते उन्हें भी वेलिंगटन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना था। किसी को नहीं पता था कि वे हादसे का शिकार हो जाएंगे।

कैंसर पीड़ितों के लिए भी काम कर रही थीं मधुलिका
बिपिन रावत का ससुराल मध्य प्रदेश के शहडोल में है। उनके साले का कहना है कि, बहन मधुलिका कैंसर के मरीजों के लिए भी काम करती थीं। वह जानी-मानी समाज सेविका थीं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक किया था। वह आर्मी वोमेन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट भी थीं। वह पति रावत के साथ अक्सर सैन्य-कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाती थीं, क्योंकि वह सेना के महिला ग्रुप में लोकप्रिय थीं। रिटायरमेंट के बाद पति के साथ उनका गांव में जिंदगी बिताने का सपना था।












Click it and Unblock the Notifications