CDS Anil Chauhan की दो टूक, 'पानी और खून एक साथ नहीं चल सकते, हम 8 घंटे में पाकिस्तान को घुटनों पर लाए'
CDS Anil Chauhan: सीडीएस जनरल अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) ने पुणे में एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पाकिस्तान और असीम मुनीर को जमकर लताड़ लगाई है। इस दौरान सीडीएस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत किया है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना के विमानों को नुकसान पहुंचने का दावा विपक्षी नेता और राहुल गांधी करते रहे है।
सीडीएस ने बिना किसी का नाम लिए इन दावों पर भी जवाब दिया है। जनरल चौहान ने कहा कि नुकसान मायने नहीं रखता है, बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण है। हम आठ घंटे में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने में सफल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना की सटीक एयर स्ट्राइक के सामने पाकिस्तान बेबस हो गया।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के मास्टरमाइंड ने माना, ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया हमले का गुनहगार
CDS Anil Chauhan ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही अहम बात
सीडीएस अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि परिणाम महत्वपूर्ण होते हैं। आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं और हमने भारत का पक्ष मजबूती से रखा है। जनरल चौहान ने पहलगाम अटैक में पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'जनरल असीम मुनीर ने पहलगाम आतंकी हमले से एक सप्ताह पहले भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था। पानी और खून एक साथ नहीं चल सकते हैं। हमने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए और मजबूत किया है।'
#WATCH | Pune | Chief of Defence Staff (CDS) General Anil Chauhan says, "Venom was spewed by General Asim Munir against India and Hindus in a speech weeks before what happened in Pahalgam...Water and blood cannot flow together...We have raised the bar as we have connected terror… pic.twitter.com/0h92g2SnIa
— ANI (@ANI) June 3, 2025
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी और आलोचनाएं बाद में हों', कांग्रेस के मतभेदों पर शशि थरूर की दो टूक
IAF विमानों के नुकसान पर भी दिया जवाब
जनरल अनिल चौहान ने कहा कि सेना पेशेवर नुकसान की परवाह नहीं कहती है। उन्होंने कहा, 'जंग में पेशेवर नुकसान की नहीं नतीजों की चिंता की जाती है। हमने सटीक एयर स्ट्राइक की। पाकिस्तान 48 घंटे तक हमें युद्ध में उलझाए रखना चाहता था, लेकिन हमने 8 घंटे में उसे घुटनों पर ला दिया।' पाकिस्तान के परमाणु हमले की धमकी पर सीडीएस ने कहा कि भारत ऐसे एटमी हमलों की धमकी बर्दाश्त नहीं करने वाला है। पहलगाम में जो कुछ हुआ वह हद दर्जे की क्रूरता है। जनरल चौहान ने कहा कि भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने पलटकर भारत के शहरों को निशाना बनाया। पाकिस्तान हमारे साथ 48 घंटे तक की जंग करना चाहता था। हम उसे 8 घंटे में घुटनों पर ले आए।












Click it and Unblock the Notifications