Operation Sindoor: 'भारत ने 9 से ज्यादा तबाह किए पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने', PAK डोजियर में बड़ा खुलासा
Operation Sindoor: भारत के आतंक के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पाकिस्तान की ओर से तैयार किए गए एक आधिकारिक डोजियर (दस्तावेजों और सूचनाओं का संग्रह) में यह दावा किया गया है कि भारत ने इस सैन्य अभियान के दौरान जितने ठिकानों पर हमला करने की बात मानी थी, उससे कम से कम 8 जगहें ज्यादा निशाने पर थीं। यह डोजियर भारत द्वारा ऑपरेशन के दायरे को लेकर बताई गई सीमाओं से काफी आगे की कहानी बयां करता है।
कहां-कहां हमला हुआ?
पाकिस्तानी डोजियर में पेशावर, झंग, सिंध के हैदराबाद, पंजाब के गुजरात, गुजरांवाला, भवालनगर, अटक और चोर जैसे शहरों पर हमलों का जिक्र किया गया है, जिन्हें भारतीय अधिकारियों ने अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं स्वीकारा था।

यह बदलाव क्या दर्शाता है?
ये नए खुलासे इस ओर इशारा करते हैं कि भारत ने पहले की तुलना में कहीं अधिक गहराई तक और रणनीतिक रूप से अहम ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्तान का अचानक युद्धविराम की मांग करना भारत की सैन्य कार्रवाई की तीव्रता को ही दर्शाता है। इस्लामाबाद की ओर से किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल भी खुल रही है, जो दावा करते थे कि भारत को जवाबी हमले में जबरदस्त नुकसान हुआ।
पहले कहां मारा गया था?
7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पहले ही पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले की बात कही थी-
- जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर मुख्यालय
- लश्कर-ए-तैयबा का मुरीदके ट्रेनिंग सेंटर
- मुजफ्फराबाद, कोटली, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम, चकवाल
भारत का जवाब था बेहद सटीक और लक्ष्यबद्ध
भारत ने स्पष्ट किया था कि उसने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। लेकिन जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के नागरिक इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस पर भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 11 पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया, जिनमें शामिल थे- नूर खान, रफीकी, मुरीद, सुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियन, सरगोधा, स्कारू, भोलारी, जैकोबाबाद।
क्या कहता है डोजियर?
पाकिस्तानी डोजियर के अनुसार, भारत ने पहले से घोषित लक्ष्यों के अलावा और भी कई अहम सैन्य व लॉजिस्टिक ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में सटीक मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक का इस्तेमाल किया गया, जिसकी पुष्टि मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों से भी हो चुकी है।
भारत ने बदला सैन्य नीति का रुख
ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था - भारत अब आतंकवादी हमलों को सीधे युद्ध की तरह देखेगा और उसी स्तर की कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान की ओर से जारी डोजियर से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि भारत की सैन्य क्षमता, रणनीतिक सोच और प्रतिक्रिया शक्ति पहले से कहीं ज्यादा प्रभावी और आक्रामक हो चुकी है।











Click it and Unblock the Notifications