CBSE Time Table 2020 Class 10-12: आज से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, यहां देखें डेटशीट और एग्जाम रूल्स

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में करीब 31 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से 20 मार्च 2020 तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से 30 मार्च 2020 तक होंगी। परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए नियमों को जानना बेहद जरूरी है।

board exam 2020 date, 10th board time table 2020, board time table 2020, 10th board exam 2020 time table, board exam date 2020 class 10, board exam date sheet 2020, 2020 board exam date cbse, 10th board exam date 2020, board exam 2020 date sheet, ssc board exam 2020, 10th board exam 2020, board exam time table 2020 cbse, 10 board exam time table 2020, 12 class board exam 2020, 12th board exam 2020 date, board date sheet 2020 class 10, 10th board date sheet 2020, board exam time table 2020 class 10, board time table 2020 hsc, cbse 2020 board exam date class 10, 10th class board time table 2020

परीक्षा से जुड़े नियम-

उन्हें परीक्षा कक्ष में 10 बजे से पहले पहुंचना होगा। 10 बजे से 10.15 के बीच उत्तर पुस्तिकाएं बांटी जाएंगी। फिर 10:15 से 10:30 बजे के बीच प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 से 1: 30 बजे तक चलेंगी।

सीबीएसई बोर्ड 2020 की परीक्षाओं में कई नए तरीके भी शामिल होंगे। इनमें दो स्तरीय गणित के साथ प्रश्नों की संख्या भी कम रहेगी। वहीं जिन छात्रों की अटेंडेंस 75 फीसदी से कम होगी, उन्हें सीबीएसई द्वारा दिए गए नए नियमों के अनुसार बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सीबीएसई ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी।

इसके साथ ही छात्रों को अपने साथ स्कूल का आईडी कार्ड/एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। सभी को स्कूल यूनिफॉर्म में एंट्री मिलेगी। कोई भी छात्र मोबाइल फोन, पर्स, चिट या कागज का टुकड़ा, पुराने प्रश्नपत्र या कोई भी संदिग्ध चीज साथ नहीं ले जा सकता। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

इससे पहले सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा से पहले छात्रों के लिए विशेष खत भी लिखा है। जिसमें उन्होंने छात्रों को परीक्षा की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि छात्र परीक्षा का तनाव ना लें क्योंकि बोर्ड की परीक्षाएं उनकी जिंदगी का केवल एक पड़ाव ही हैं। इसे पूरा करने से वो अपने लक्ष्य के और करीब आ जाते हैं।

यहां देखें 10वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

यहां देखें 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+