सीबीएसई के 10वीं कक्षा के छात्रों को मैथ्स के पेपर में मिलेंगे दो विकल्प

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के दसवीं के छात्रों को गणित विषय में अब दो विकल्‍प मिलेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी गई है। दसवीं के छात्रों को गणित विषय के दो स्तरों में से एक चुनने का मौका मिलेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहला दसवीं गणित का लेवल मौजूदा लेवल ही होगा लेकिन दूसरा लेवल इससे आसान रखा जाएगा। साल 2019-20 के सत्र से दसवीं के छात्रों को ये सुविधा मिलेगी।

CBSE issued basic and standard levels of Mathematics for Class X students for Board Examinations 2020

गणित के मौजूदा लेवल को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड लेवल का नाम दिया गया है, जबकि आसान लेवल को मैथमेटिक्स बेसिक से जाना जाएगा। सीबीएसई छात्र इन दोनों लेवल में से एक का चुनाव कर सकते हैं। यह चुनाव अक्टूबर-नवंबर महीने में किया जा सकेगा।

छात्रों में गणित विषय के एग्जाम को लेकर तनाव को करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। गणित का बेसिक लेवल का पेपर आसान होगा। ये खासतौर पर उन छात्रों को ध्यान में रखकर लाया गया है। जो आगे गणित की पढ़ाई नहीं करना चाहते और विषय को थोड़ा आसान चाहते हैं।

अगर छात्र को आगे कॉमर्स या विज्ञान विषय में गणित के साथ पढ़ाई करनी है तो उसे मैथ्स के स्टैंडर्ड लेवल एग्जाम को पास करना होगा। छात्र को दसवीं के बाद गणित की पढ़ाई जैसे कॉमर्स, साइंस आदि विषयों के साथ नहीं करनी है और आर्ट्स की ओर जाना है तो वो बेसिक लेवल ले सकता है। गणित के दोनों सिलेबस के लिए क्लासरूम और पढ़ाई का तरीका एक ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+