कल शाम 4 बजे आएंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे, जानिए कैसे देखें
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे कल यानी मंगलवार शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है।
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे कल यानी मंगलवार शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है। 26 मई को सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित किए जाने के बाद 29 मई को 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर शाम 4 बजे आप अपने रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
* 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
इसके अलावा छात्र/छात्राएं और भी कई तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार छात्र/छात्राएं सीधे गूगल के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार रिजल्ट के लिए गूगल से पार्टनरशिप की है। इसके लिए छात्रों को गूगल पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट टाइप करना होगा और फिर रिजल्ट पेज पर अपनी जानकारी डालकर सबमिट करनी होगी। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे देगा।












Click it and Unblock the Notifications