SC on CBI: 2 हफ्ते के भीतर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में CVC को जांच पूरी करने का आदेश

नई दिल्ली। सीबीआई में छिड़ी जंग के बीच आज छुट्टी पर भेजे जा चुके सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि SC के रिटायर्ड जज एके पटनायक की निगरानी में दो हफ्ते के भीतर CVC अपनी जांच पूरी करे। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से भी जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस के कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की बेंच ने आलोक वर्मा की याचिका पर सुनवाई की। आलोक वर्मा ने याचिका दायर करते हुए छुट्टी पर भेजे जाने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती थी।

cbi vs cbi supreme court verdict alok verma rakesh asthana live updates

LIVE Feed
Oct 26, 2018, 12:01 PM IST

इसके पहले सुनवाई शुरू होने पर आलोक वर्मा के वकील नरीमन ने कहा, इस मामले में दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टेबलिशमेंट एक्ट लागू होना चाहिए
Oct 26, 2018, 11:48 AM IST

अदालत ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एके पटनायक करेंगे जांच की निगरानी, दो हफ्ते में पूरी करनी होगी जांच
Oct 26, 2018, 11:47 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस भेजा, पूछा- किस आधार पर आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा गया, स्पष्ट करे सरकार, 12 नवंबर को होगी मामले पर अगली सुनवाई
Oct 26, 2018, 11:45 AM IST

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा- देशहित में इस मामले को ज्यादा लंबा नहीं खींच सकते हैं
Oct 26, 2018, 11:44 AM IST

अदालत ने कहा- नागेश्वर राव कोई नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे, वह सिर्फ रूटीन कामकाज ही देखेंगे। नागेश्वर राव द्वारा लिए फैसलों को सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपा जाएगा
Oct 26, 2018, 11:42 AM IST

एसजी तुषार मेहता ने कहा कि 10 दिनों में जांच पूरी नहीं हो पाएगी इसलिए तीन हफ्ते का वक्त दिए जाए, दलीलों को सुनने के बाद सीजेआई रंजन गोगोई ने मामले की जांच के लिए 2 हफ्ते का वक्त दिया।
Oct 26, 2018, 11:39 AM IST

याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे। हमें केवल यह देखना है कि किस तरह का अंतरिम आदेश पास किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी, केंद्र और राकेश अस्थाना को नोटिस दिया।
Oct 26, 2018, 11:32 AM IST

2 हफ्ते के भीतर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में CVC को जांच पूरी करने का आदेश, केंद्र सरकार से भी मांगा है जवाब
Oct 26, 2018, 11:28 AM IST

आलोक वर्मा की याचिका सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CVC अपनी जांच 10 दिनों में पूरी करे, एसजी तुषार मेहता ने मांगा और वक्त
Oct 26, 2018, 11:25 AM IST

आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, आलोक वर्मा के वकील ने छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले पर उठाए सवाल
Oct 26, 2018, 11:15 AM IST

सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना केंद्र के छुट्टी पर भेजे जाने के आदेश के खिलाफ पहुंचे कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
Oct 26, 2018, 11:10 AM IST

आलोक वर्मा की याचिका पर कुछ ही देर में शुरू होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दो शीर्ष अधिकारियों ने लगाए हैं एक-दूसरे पर रिश्वत लेने के आरोप
Oct 26, 2018, 10:30 AM IST

वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट के लिए निकले, कोर्ट में रखेंगे राकेश अस्थाना का पक्ष, बोले ये भी एक और केस की तरह, इसमें बड़ा जैसा कुछ नहीं, ये इतना महत्वपूर्ण नहीं जितना इसे समझ रहे आप लोग
Oct 26, 2018, 10:27 AM IST

सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पूर्व एजी और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से मिलने पहुंचे
Oct 26, 2018, 8:57 AM IST

केंद्र सरकार के मुताबिक, सीवीसी की सिफारिश पर दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेजा गया, जांच में बाधा न उत्पन्न हो इसलिए ऐसा किया गया
Oct 26, 2018, 8:57 AM IST

सीबीआई में नंबर दो राकेश अस्थाना ने भी आलोक वर्मा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था जिसके बाद ये मामला काफी बढ़ गया था।
Oct 26, 2018, 8:55 AM IST

CBI ने स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ FIR दर्ज कराई है जिसमें अस्थाना पर मीट कारोबारी मोइन क़ुरैशी के मामले में जांच के दायरे में चल रहे सतीश सना से 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।
Oct 26, 2018, 8:51 AM IST

आलोक वर्मा ने अंतरिम प्रभार एम नागेश्वर राव को सौंपे जाने के फैसले पर रोक लगाने की मांग भी की है।
Oct 26, 2018, 8:50 AM IST

सीबीआई ने कहा, इन दोनों अफसरों को हटाया नहीं गया है, केवल जांच से अलग कर छुट्टी पर भेजा गया
Oct 26, 2018, 8:50 AM IST

सीबीआई ने सुनवाई से पहले गुरुवार को दी सफाई-आलोक वर्मा अभी भी सीबीआई डायरेक्टर हैं और राकेश अस्थाना स्पेशल डायरेक्टर
Oct 26, 2018, 8:47 AM IST

सीबीआई विवाद को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला है हमला, आज कांग्रेस करेगी सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
Oct 26, 2018, 8:47 AM IST

आलोक वर्मा ने इशारा किया- सरकार की परेशानी बढ़ाने वाले मामलों की जांच के कारण शायद उन्हें छुट्टी पर भेजा गया
Oct 26, 2018, 8:46 AM IST

याचिका में आलोक वर्मा ने कहा- केंद्र सरकार ने रातोंरात उनके अधिकार छीन लिए, यह कदम सीबीआई की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+