RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI के छापे, जानिए क्या है मामला?
नई दिल्ली, 20 मई। एक बड़ी खबर राजद प्रमुख से जुड़ी है, केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर आज छापेमारी की है, सीबाआई का ये एक्शन भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि इस महीने की चार तारीख को ही लालू यादव जेल से रिहा हुए थे, उन्हें लंबे वक्त बाद चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिली थी, उन्हें आधी सजा काट लेने और खराब स्वास्थ्य के चलते जमानत दी गई है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई इस वक्त पटना स्थित लालू आवास समेत उनके 17 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लालू और उनके बेटी पर वित्तीय अनियमितताओं के लिए मुकदमा दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य परेशानियों के चलते लालू इस वक्त अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के पास रह रहे हैं।
लाउडस्पीकर को जानबूझकर मुद्दा बनाया जा रहा: लालू यादव
जेल से बेल पर रिहा होने के बाद लालू ने शिवसेना और यूपी सरकार पर निशाना साधा था और कहा था 'कुछ पार्टियां जानबूझकर देश में धर्म के नाम पर तनाव फैला रही हैं। उन्होंने कहा था कि इस वक्त जानबूझकर कुछ प्रांतों में लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है। कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।'
हनुमान चालीसा पढ़नी है तो घर या मंदिर में पढ़े
उन्होंने आगे कहा था कि 'अरे अगर आपको हनुमान चालीसा पढ़नी है तो घर या मंदिर में पढ़े और अजान के वक्त लाउडस्पीकर की आवाज सुनने के लिए मस्जिद के पास जाने की क्या जरूरत है? कुछ लोग जानबूझकर लोगों को परेशान और भटकाने का काम कर रहे हैं , जिससे देश में अशांति फैले। दरअसल लाउडस्पीकर कोई मुद्दा ही नहीं है बल्कि इसे कुछ लोग जानबूझकर मुद्दा बनाने में लगे हैं, जो कि सरासर गलत है।'












Click it and Unblock the Notifications