नीरव मोदी के भाई निशाल के खिलाफ सीबीआई की रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील
नीरव मोदी के भाई के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील
नई दिल्ली। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड केस में नीरव मोदी के भाई निशाल मोदी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने की मांग की है। सीबीआई ने इंटरपोल से अनुरोध किया है कि निशाल मोदी और उसकी कंपनी में काम करने वाले सुभाष शंकर परब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। ऐसी खबरें हैं कि नीरव मोदी का भाई निशाल मोदी बेल्जियम के पासपोर्ट पर एंटवर्प में रह रहा है। निशाल केपास बेल्जियम की नागरिकता है।

वहीं नीरव मोदी के लंदन में होने की बात कही जा रही है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ब्रिटेन ने कई भगौड़े के बारे में जानकारी दी है, इसमें नीरव मोदी भी है। इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने नीरव मोदी के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध इंटरपोल से किया है। इसके जरिए इंटरपोल के सदस्य देशों की पुलिस नीरव मोदी को गिरफ्तार कर प्रत्यर्पित कर सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक में फ्रॉड का मामला सामने आने से पहले ही नीरव मोदी, उसके परिवार के लोग और मेहुल चौकसी देश छोड़कर फरार हो गए थे। सीबीआई ने मामले में नीरव मोदी,मेहुल चौकसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एफआईआर में नीरव मोदी के भाई और पत्नी का भी नाम है। नीरव मोदी की पत्नी अमेरिकी नागरिक है।












Click it and Unblock the Notifications